एस एस राजामौली ने आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सराहना की

एस एस राजामौली ने आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' की सराहना की

एस एस राजामौली ने आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सराहना की
Modified Date: March 21, 2026 / 10:13 pm IST
Published Date: March 21, 2026 10:13 pm IST

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली ने आदित्य धर के निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इसने पैमाने और आत्मा, दोनों ही मामले में पहली फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।

यह फिल्म धर की 2025 में आई ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। बृहस्पतिवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।

राजामौली ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर साझा एक पोस्ट में फिल्म के साथ-साथ रणवीर सिंह और आर. माधवन के अभिनय की भी सराहना की।

‘आरआरआर’ के निर्देशक ने लिखा, ‘‘मुझे ‘धुरंधर-1’ पसंद आई थी लेकिन ‘द रिवेंज’ ने पैमाने और आत्मा, दोनों ही मामले में पहली फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। …. चार घंटे लंबी फिल्म बनाने और उसे रिलीज करने के लिए साहस चाहिए।’’

राजामौली ने रणवीर सिंह के अभिनय की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘क्या शानदार अभिनय किया है… शेड में बहन वाला दृश्य शानदार अभिनय की मिसाल है। शुरुआत से लेकर क्लाइमैक्स तक आपने हम्जा और जसकीरत दोनों रूपों में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।’’

उन्होंने आर. माधवन के बारे में कहा कि उन्होंने एक राष्ट्र की लाचारी और हताशा को प्रभावी ढंग से पर्दे पर उतारा है।

फिल्म कंधार विमान अपहरण, 2001 संसद हमला और 26/11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित खुफिया अभियानों की कहानी है।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ कराची के ‘अंडरवर्ल्ड’ में हमजा अली मजारी के उदय को दर्शाने के साथ-साथ जसकीरत सिंह रंगी के रूप में उसके अतीत की कहानी भी दिखाती है।

फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है।

भाषा प्रचेता दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में