Mahilaon ke Khate Mein Paise Kab Aayenge: महिलाओं के खाते में सुबह-सुबह आए 5000 रुपए, एडवांस में डाल दी गई हर महीने 1000 रुपए मिलने वाली राशि, आपको मिला क्या?

Kalaignar Women Rights Scheme: महिलाओं के खाते में सुबह-सुबह आए 5000 रुपए, एडवांस में डाल दी गई हर महीने 1000 रुपए मिलने वाली राशि, आपको मिला क्या?

Mahilaon ke Khate Mein Paise Kab Aayenge: महिलाओं के खाते में सुबह-सुबह आए 5000 रुपए, एडवांस में डाल दी गई हर महीने 1000 रुपए मिलने वाली राशि, आपको मिला क्या?

Mahilaon ke Khate Mein Paise Kab Aayenge: महिलाओं के खाते में सुबह-सुबह आए 5000 रुपए, एडवांस में डाल दी गई हर महीने 1000 रुपए मिलने वाली राशि / IBC24 Customized

Modified Date: February 13, 2026 / 11:50 am IST
Published Date: February 13, 2026 11:23 am IST
HIGHLIGHTS
  • 1.31 करोड़ महिलाओं के खातों में सीधे ₹5,000 जमा किए
  • विपक्षी दल चुनाव का हवाला देकर योजना रुकवाने की कोशिश कर रहे
  • गर्मियों के खर्चों को पूरा करने के लिए ₹2,000 की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की गई

चेन्नई: Kalaignar Women Rights Scheme तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी महिला लाभार्थी योजना के तहत 1.31 करोड़ महिला लाभार्थियों के खाते में पांच-पांच हजार रुपये जमा किए हैं। स्टालिन ने इसके साथ ही यह भी घोषणा की कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पार्टी सत्ता में आती है तो वे मासिक सहायता दोगुनी करके 2,000 रुपये कर देंगे।

महिलाओं के खाते में आए 5000 रुपए

Kalaignar Women Rights Scheme उन्होंने बताया कि कलैगनार महिला पात्रता योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 5,000 रुपये जमा कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपको आज सुबह 5,000 रुपये मिल गए होंगे। मैंने यह राशि इसलिए प्रदान करने का निर्णय लिया है क्योंकि कुछ स्वार्थी तत्व आगामी चुनाव का हवाला देकर योजना को स्थगित करने का प्रयास कर रहे हैं।’’

 

एडवांस में डाली रकम

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘इसलिए, महिलाओं को मिलने वाली मासिक वित्तीय सहायता से वंचित करने के प्रयास का मुकाबला करने के लिए उन्होंने फरवरी से तीन महीने तक यह राशि प्रदान करने तथा इसके अलावा गर्मियों के दौरान उनके खर्चों को पूरा करने के लिए 2,000 रुपये भी प्रदान करने का निर्णय लिया है।’’

सत्ता में आए तो हर महीने मिलेगा 2000 रुपए: सीएम स्टालिन

स्टालिन ने संदेश में कहा, ‘‘इतना ही नहीं, द्रमुक के इस साल सत्ता में वापस आने के बाद 1,000 रुपये की मासिक राशि बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दी जाएगी।’’ द्रमुक के अध्यक्ष स्टालिन ने कहा, ‘‘मैं बहनों से अपील करता हूं कि वे अपने बच्चों की शिक्षा संबंधी जरूरतों, दवाइयों या अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए इस राशि का विवेकपूर्ण उपयोग करें’’ और उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी सत्ता में वापस आएगी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"