स्टालिन ने चेन्नई में कोलाथुर विधानसभा सीट से नामांकन किया

स्टालिन ने चेन्नई में कोलाथुर विधानसभा सीट से नामांकन किया

स्टालिन ने चेन्नई में कोलाथुर विधानसभा सीट से नामांकन किया
Modified Date: March 30, 2026 / 01:01 pm IST
Published Date: March 30, 2026 1:01 pm IST

चेन्नई, 30 मार्च (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने सोमवार को चेन्नई के कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद स्टालिन ने विश्वास जताया कि कोलाथुर क्षेत्र की जनता उन्हें लगातार चौथी बार शानदार जीत दिलाएगी।

स्टालिन 2011, 2016 और 2021 के विधानसभा चुनावों में कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से विजयी रहे हैं।

नामांकन के तुरंत बाद उन्होंने रोड शो किया और लोगों का अभिवादन कर समर्थन मांगा।

इस दौरान द्रमुक अध्यक्ष ने कोलाथुर क्षेत्र में अपने कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया।

भाषा खारी संतोष

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में