स्टालिन ने किया पारदर्शिता का वादा, कहा- उनकी सरकार सभी के लिये है

Ads

स्टालिन ने किया पारदर्शिता का वादा, कहा- उनकी सरकार सभी के लिये है

  •  
  • Publish Date - May 9, 2021 / 02:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

चेन्नई, नौ मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने ईमानदार और पारदर्शी शासन मुहैया कराने का वादा करते हुए शनिवार को कहा कि यह सभी लोगों की सरकार है।

स्टालिन ने बिना भेदभाव किये समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का वादा किया और कहा कि उनकी इच्छा तमिलनाडु को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने और अगली पीढ़ी को एक उज्ज्वल तमिलनाडु देने की है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में स्टालिन ने जनता की उम्मीदों के अनुसार अच्छा शासन चलाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा, ”भले ही इस सरकार का नेतृत्व मैं यानि द्रमुक अध्यक्ष कर रहा है, लेकिन यह द्रमुक पार्टी की सरकार नहीं है। यह सभी लोगों की सरकार है, जो बिना किसी पक्षपात और भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी। ”

भाषा जोहेब नरेश

नरेश