Vaibhav Suryavanshi Girlfriend Name: वैभव सूर्यवंशी को युवती ने किया प्रपोज, 15 साल के भारतीय खिलाड़ी ने कहा- मेरी पहले ही एक गर्लफ्रेंड है, नाम का भी किया खुलासा / Image: X
नई दिल्ली: Vaibhav Suryavanshi Girlfriend Name टीम इंडिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू हो चुका है। उन्होंने 15 वर्ष 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 मैच खेला। हालांकि अपने पहले इंटरनेशनल मैच में वैभव सूर्यवंशी कुछ खास नहीं कर पाए, 10 बॉल में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट आए। वहीं, बीसीसीआई ने उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए एक बार फिर टीम में शामिल किया है। लेकिन इस बीच वैभव सूर्यवंशी का एक बयान तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। वैभव ने खुलासा किया है कि उनकी एक गर्लफ्रेंड भी है।
Vaibhav Suryavanshi Girlfriend Name दरअसल इंग्लैंड में अभ्यास के दौरान एक भारतीय मूल की युवती वैभव सूर्यवंशी से ऑटोग्राफ लेने पहुंची थी। इस दौरान युवती ने 15 साल के भारतीय युवा खिलाड़ी को प्रपोज कर दिया। भारतीय लड़की ने वैभव से पूछा कि क्या तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड है? मैं तुम्हारी बहुत बड़ी फ़ैन हूं, मैं सिर्फ़ तुम्हें बैटिंग करते हुए देखने के लिए इतनी दूर इंग्लैंड आई हूं।
#WATCH | England: Teenage Cricket sensation Vaibhav Sooryavanshi met his fans, clicked selfies with them and signed autographs after Team India’s practice session at Trent Bridge, Nottingham today. India will face England tomorrow (7th July) in the third T20 match of the series. pic.twitter.com/kXN2uRdGd8
— ANI (@ANI) July 6, 2026
युवती के सवाल के जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि हां, मेरी एक गर्लफ्रेंड है… और उसका नाम क्रिकेट है। क्रिकेट ही मेरा पहला और एकमात्र प्यार है। मैं अभी सिर्फ़ 15 साल का हूँ और अभी मेरा पूरा ध्यान सिर्फ़ क्रिकेट खेलने पर है। वैभव सूर्यवंशी का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैन्स इस जवाब की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि सूर्यवंशी हाल में समाप्त हुए आईपीएल 2026 में 16 पारियों में 237.30 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर रहे। इस 15 वर्षीय बल्लेबाज को टी20 लीग का ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ चुना गया। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाकर ‘ऑरेंज कैप’ भी जीती।
🚨 Indian girl proposed to Vaibhav Suryavanshi🚨
Indian Girl 🗣️: Hey Vaibhav, do you have a girlfriend? I’m your biggest fan. I came all the way to England just to watch you bat.
Vaibhav Suryavanshi 🗣️: Yes, I do have a girlfriend… and her name is Cricket. Cricket is my… pic.twitter.com/cr060OAesr
— Central Cricket (@arshdeep3444) July 6, 2026