मुंबई एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से 22 की मौत, कई घायल
मुंबई एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से 22 की मौत, कई घायल
मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर भीड़ के कारण भगदड़ मच गई जिससे 22 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घटना सुबह 10 बजे की है, बारिश के कारण कई लोगों ने रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर शरण ले रखी थी। तभी भीड़ के बड़ते दबाव के कारण पहले अफरातफरी का माहौल बना फिर भगदड़ फैलने से कई लोगों की कुलने से मौत हो गई। घायल लोगों को केईएम हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिस समय की यह घटना है उस समय लोअर परेल और एलफिंस्टन स्टेशनों पर काफी भीड़ होती है। वैसे सूत्रों का अनुसार मरने वालों की संख्या ज्यादा है लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टी नहीं की जा रही है।

Facebook


