राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हैं : राज्यपाल अर्लेकर

राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हैं : राज्यपाल अर्लेकर

राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हैं : राज्यपाल अर्लेकर
Modified Date: May 1, 2026 / 05:47 pm IST
Published Date: May 1, 2026 5:47 pm IST

चेन्नई, एक मई (भाषा) तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शुक्रवार को कहा कि लोक भवनों में राज्य स्थापना दिवस का उत्सव विभिन्न राज्यों के लोगों को संवाद करने, विचारों का आदान-प्रदान करने और अनुभवों को साझा करने के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान करेगा, जिससे आपसी सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

अर्लेकर ने चेन्नई के लोक भवन (पूर्व में राज निवास) में आयोजित गुजरात और महाराष्ट्र के राज्य स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए रेखांकित किया कि राज्यपाल के आधिकारिक निवास में राज्य स्थापना दिवस का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।

राज्यपाल ने टिप्पणी की कि इतिहास ने लगातार यह साबित किया है कि भारत एकजुट होने पर प्रगति करता है और विभाजित होने पर चुनौतियों का सामना करता है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में