एक दूसरे का स्थापना दिवस मनाएंगे राज्य: सूत्र
एक दूसरे का स्थापना दिवस मनाएंगे राज्य: सूत्र
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) देश भर के राज्य अब ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत एक-दूसरे का स्थापना दिवस मनाएंगे। इस दौरान राजभवनों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सरकारी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने कहा कि इस पहल के तहत एक मई को देश भर के राजभवनों में महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
सूत्रों ने कहा कि बीस राज्यों और सभी आठ केंद्र शासित प्रदेशों ने अब तक अपने संबंधित राजभवन और राज निवास में सोमवार को महाराष्ट्र और गुजरात राज्य दिवस मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की पुष्टि की है।
सोमवार को लगभग सभी स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती पर 31 अक्टूबर, 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल की घोषणा की थी।
भाषा जोहेब रंजन
रंजन
रंजन

Facebook


