तमिलनाडु में राजनीतिक संकट से जुड़े रणनीतिक फैसले केंद्रीय नेतृत्व लेगा: नवनिर्वाचित भाजपा विधायक

तमिलनाडु में राजनीतिक संकट से जुड़े रणनीतिक फैसले केंद्रीय नेतृत्व लेगा: नवनिर्वाचित भाजपा विधायक

तमिलनाडु में राजनीतिक संकट से जुड़े रणनीतिक फैसले केंद्रीय नेतृत्व लेगा: नवनिर्वाचित भाजपा विधायक
Modified Date: May 8, 2026 / 02:44 pm IST
Published Date: May 8, 2026 2:44 pm IST

चेन्नई, आठ मई (भाषा) तमिलनाडु से भाजपा के एकमात्र निर्वाचित विधायक भोजराजन ने शुक्रवार को कहा कि सरकार गठन और तमिलनाडु में मौजूदा राजनीतिक संकट से संबंधित सभी प्रमुख रणनीतिक निर्णय उनकी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिए जाएंगे।

गठबंधन सरकार की संभावना या मौजूदा अस्थिरता में भाजपा की विशिष्ट भूमिका के बारे में पूछे जाने पर, भोजराजन ने पार्टी प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए कोई सीधा जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, नहीं, नहीं। इन सब बातों का फैसला हमारे मुख्यालय द्वारा किया जाएगा।’’

संपर्क संबंधी खामियों और सरकार गठन पर भाजपा के रुख के बारे में पूछे गए सवाल पर उधगमंडलम के नवनिर्वाचित विधायक ने दोहराया, ‘‘ये नीतिगत निर्णय हैं। मैं इन पर टिप्पणी नहीं कर सकता; इन मामलों पर केवल आलाकमान ही निर्णय लेता है।’’

पार्टी के प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा कि आंकड़े उनकी उम्मीदों के अनुरूप नहीं हैं।

अपनी जीत के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैं बेहद खुश हूं, लेकिन साथ ही साथ मुझे और भी खुशी होती अगर भाजपा से और अधिक सदस्य निर्वाचित होते।’’

नवनिर्वाचित विधायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वह पिछले पांच वर्षों में देखी गई विकास की कमी को दूर करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करता हूं। मैंने अपने घोषणापत्र में कई वादे किए हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वे पूरे किए जा सकते हैं। पिछले पांच वर्षों में कुछ खास नहीं हुआ है, इसलिए लोगों को मुझसे बहुत उम्मीदें हैं। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए काम करूंगा।’’

भाषा नेत्रपाल मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में