Jaipur News: तेज आंधी-तूफान और बारिश ने ले ली दो लोगों की जान, घर की दीवार गिरने से मां-बेटी की मौत, मचा हड़कंप
Jaipur News: तेज आंधी-तूफान और बारिश ने ले ली दो लोगों की जान, घर की दीवार गिरने से मां-बेटी की मौत, मचा हड़कंप

Ratlam News/ Image Source- IBC24 File Photo
- तेज धूल भरी आंधी आई और बारिश से दीवार गिरने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई।
- तूफान के कारण बिजली का खंभा गिर गया जिससे आपूर्ति बाधित हुई।
- धूल भरी आंधी आई जिससे आम जन जीवन प्रभावित हुआ।
जयपुर। Jaipur News: अचानक मौसम बदलने से शनिवार रात राजस्थान के अनेक इलाकों में तेज धूल भरी आंधी आई और बारिश हुई जिससे लोगों को जहां तेज गर्मी से फौरी राहत मिली लेकिन जनजीवन प्रभावित हुआ। खैरथल-तिजारा जिले में दीवार गिरने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि, शनिवार देर रात आई तेज आंधी से भिवाड़ी कस्बे में एक दीवार गिर गई। मलबे में दबने से 21 वर्षीय सुमाया और उसकी एक वर्षीय बेटी की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि, घटना में उसका पति घायल हो गया जिसका अलवर के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बीकानेर में तूफान के कारण बिजली के कई खंभे उखड़ गए और होर्डिंग, बिजली के तारों पर गिर गए। हालांकि, बाद में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। सीकर के एक गांव में तूफान के कारण बिजली का खंभा गिर गया जिससे आपूर्ति बाधित हुई।
इसी तरह, बाड़मेर और जैसलमेर में भी धूल भरी आंधी आई जिससे आम जन जीवन प्रभावित हुआ। धूल का असर रविवार को भी जारी रहा। तूफान के कारण दृश्यता कम हो गई। झुंझुनू में तेज हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। ग्रामीण इलाकों में पेड़ गिरने से अनेक सड़कें अवरुद्ध हो गईं। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में भी मौसम में आए बदलाव से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। जोधपुर और जैसलमेर में भी मौसम में इसी तरह का बदलाव हुआ और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
Jaipur News: मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात अनेक जिले में हल्की से मध्यम बारिश हुई, तेज धूल भरी आंधी चली। सबसे ज्यादा बारिश हनुमानगढ़ के नोहर में 53 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं, झुंझुनू के पिलानी में 49.8 मिलीमीटर, सीकर में 38 मिलीमीटर और तिजारा में 35 मिलीमीटर बारिश हुई। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई। शनिवार को बाड़मेर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है। वहीं, बीती रात सबसे कम न्यूनतम तापमान बारां के अंता में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने सोमवार को जयपुर, बाड़मेर और बीकानेर में भीषण गर्मी का ‘रेड अलर्ट’, जोधपुर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ और नागौर, पाली, जालौर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
लेखक के बारे में
Web Title: Strong storm and rain took the lives of two people, mother and daughter died due to collapse of the wall of the house

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm