सुधाकरन केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के नए अध्यक्ष

सुधाकरन केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के नए अध्यक्ष

सुधाकरन केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के नए अध्यक्ष
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: June 8, 2021 12:10 pm IST

तिरुवनंतपुरम, आठ जून (भाषा) केरल विधानसभा चुनाव में हार के कुछ सप्ताह बाद कांग्रेस ने मंगलवार को वरिष्ठ नेता और सांसद के सुधाकरन को केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी सूत्रों ने इस बारे में बताया।

पार्टी आलाकमान ने राज्य और नयी दिल्ली में कई दिनों की चर्चा के बाद मुल्लापल्ली रामचंद्रन की जगह 73 वर्षीय नेता को इस शीर्ष पद पर नियुक्त किया है। सुधाकरन लोकसभा में दूसरी बार कन्नूर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह चार बार विधायक रहे हैं।

सुधाकरन ने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें फोन पर नयी जिम्मेदारी के बारे सूचित किया। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में पार्टी को फिर से खड़ा करने में और पार्टी काडर में आत्मविश्वास जगाने के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।’’

भाषा आशीष उमा

उमा


लेखक के बारे में