दिल्ली में उमस भरी सुबह, हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में उमस भरी सुबह, हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में उमस भरी सुबह, हल्की बारिश की संभावना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: July 24, 2021 10:49 am IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में लोगों की शनिवार को सुबह की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के मौसम के लिए सामान्य है।

सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 83 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि शहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उसने दिन में हल्की बारिश के साथ आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने 26 जुलाई के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने तथा आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 98 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा गोला शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में