Singer Suman Kalyanpur Passes Away : ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’… नहीं रहीं मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर, 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

दिग्गज पार्श्व गायिका Suman Kalyanpur का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 1960 और 70 के दशक की सबसे लोकप्रिय आवाजों में शुमार सुमन कल्याणपुर ने हिंदी, मराठी समेत कई भाषाओं में सैकड़ों गीत गाए और भारतीय संगीत जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

Singer Suman Kalyanpur Passes Away : ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’… नहीं रहीं मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर, 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Singer Suman Kalyanpur Passes Away / Image Source ; X

Modified Date: June 1, 2026 / 07:27 am IST
Published Date: June 1, 2026 7:24 am IST
HIGHLIGHTS
  • दिग्गज गायिका Suman Kalyanpur का 89 वर्ष की उम्र में निधन।
  • ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ और ‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ जैसे कई सदाबहार गीतों को दी थी आवाज।
  • सोमवार को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुंबई : Singer Suman Kalyanpur Passes Away :  देश की दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में अपने घर पर आखिरी सांस ली। रविवार रात 8 बजे सुमन कल्याणपुर का निधन उनके लोखंडवाला वाले घर पर हुआ। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है और उनके परिवार को सांत्वना दी है साथ ही संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

सुमन का करियर और फेमस गाने

सुमन कल्याणपुर ने अपने करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की थी और उन्होंने 1960 से लेकर 1970 के दशक में अपनी दिल छू लेने वाली आवाज से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। उन्होंने लता मंगेशकर के साथ-साथ प्लेबैक सिंगर का दर्जा हासिल किया था। Suman Kalyanpur Hindi Songs List  सुमन ने 850 से ज्यादा हिंदी गाने गाए, जिनमें ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’, ‘ना ना करते प्यार तुम्हीं से’ और ‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं। हिंदी और मराठी के अलावा उन्होंने असमिया, गुजराती, कन्नड़, बंगाली और ओडिया भाषा में भी गाने गाए हैं। इसके साथ ही वह ठुमरी, गजल और भक्ति गीत भी गा चुकी थीं।

आज होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज गायिका को संगीत जगत में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया था। परिवार में उनकी एक बेटी चारू है। खबरों के अनुसार, सुमन कल्याणपुर का अंतिम संस्कार सोमवार 1 जून को सुबह साढ़े 11 से 12 बजे के बीच पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। उनका जाना भारतीय संगीत इंडस्ट्री के लिए एक युग का अंत है।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.