सुपरस्टार रजनीकांत ने द्रमुक प्रमुख स्टालिन से मुलाकात की

सुपरस्टार रजनीकांत ने द्रमुक प्रमुख स्टालिन से मुलाकात की

सुपरस्टार रजनीकांत ने द्रमुक प्रमुख स्टालिन से मुलाकात की
Modified Date: May 6, 2026 / 05:36 pm IST
Published Date: May 6, 2026 5:36 pm IST

चेन्नई, छह मई (भाषा) सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद बुधवार को अलवरपेट में द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन के आवास पर उनसे मुलाकात की।

सूत्रों ने रजनीकांत और स्टालिन की बैठक को एक “शिष्टाचार भेंट” बताया। उन्होंने कहा कि रजनीकांत ने विधानसभा चुनावों में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की हार के बाद स्टालिन के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

अभिनेता ने इससे पहले स्टालिन को भारतीय राजनीति का एक शीर्ष नेता बताया था।

हालांकि, तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) नेता आधव अर्जुन ने मार्च में दावा किया था कि रजनीकांत ने द्रमुक से मिली धमकी के कारण राजनीति में प्रवेश नहीं किया।

उन्होंने दावा किया था कि द्रमुक ने रजनीकांत पर दबाव डाला, ताकि वह राजनीति की दुनिया से दूर रहें, जबकि अभिनेता की इच्छा “व्यवस्था को बदलने” की थी।

इसके बाद रजनीकांत ने 17 मार्च को अर्जुन को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा और रहस्यमय अंदाज में कहा, “समय खुद कुछ नहीं बोलेगा। लेकिन वह उचित घड़ी आने पर अपना जवाब जरूर देगा।”

भाषा पारुल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में