Vivo X300 Ultra Launched: टेक दुनिया में भूचाल! 2 लाख रुपये वाला Vivo का ये स्मार्टफोन लॉन्च होते ही iPhone की उड़ी नींद! फीचर्स ऐसे कि सब फोन लगे एकदम फीके

Vivo X300 Ultra Launched: Vivo ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra लॉन्च कर दिया है। इसमें प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत और बिक्री की तारीख भी सामने आ गई है। यह फोन जल्द ही ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo X300 Ultra Launched: टेक दुनिया में भूचाल! 2 लाख रुपये वाला Vivo का ये स्मार्टफोन लॉन्च होते ही iPhone की उड़ी नींद! फीचर्स ऐसे कि सब फोन लगे एकदम फीके

(Vivo X300 Ultra Launched/ Image Credit: Vivo)

Modified Date: May 6, 2026 / 06:04 pm IST
Published Date: May 6, 2026 6:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Vivo X300 Ultra भारत में ₹1.59 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च
  • 200MP Sony LYTIA 901 मेन कैमरा के साथ दमदार फोटोग्राफी
  • Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से हाई-परफॉर्मेंस

नई दिल्ली: Vivo X300 Ultra Launched in India: Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra लॉन्च कर दिया है। यह फोन बेहद प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत 1,59,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1,69,999 रुपये तय की गई है। इसके अलावा कैमरा एक्सेसरीज और इमेजिंग ग्रिप जैसी एडवांस किट जोड़ने पर इसकी कुल कीमत 2,09,999 रुपये तक पहुंच जाती है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग 6 मई से शुरू कर दी है और इसकी आधिकारिक बिक्री 14 मई 2026 से शुरू होगी।

कैमरा और फोटोग्राफी फीचर्स

इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका कैमरा सेटअप है। इसमें 200MP Sony LYTIA 901 मेन सेंसर दिया गया है जो गिंबल-स्टाइल ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 200MP टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है जो 3.7x ऑप्टिकल जूम और मैक्रो फोटोग्राफी को सपोर्ट करता है। साथ ही 50MP Sony LYTIA 818 अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। जिससे वाइड एंगल शॉट्स बेहतर मिलते हैं। कंपनी ने Zeiss Telephoto Extenders भी पेश किए हैं जो 200mm और 400mm ज़ूम क्षमता के साथ फोटोग्राफी को प्रोफेशनल अनुभव देता है।

डिस्प्ले, प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन में 6.82 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूद हो जाती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है जो हाई-एंड गेमिंग मजा देता है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं।

बैटरी और सिक्योरिटी अपडेट

Vivo X300 Ultra में 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। यह 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट की बात करें तो कंपनी ने 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। जिससे यह फोन लंबे समय तक सुरक्षित और अपडेटेड बना रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।