Phoolbasan Bai Yadav Kidnapping Case: इस वजह से हुई थी फुलबासन बाई की किडनैपिंग की कोशिश, SP ने किया बड़ा खुलासा, इतने आरोपी गिरफ्तार
Phoolbasan Bai Yadav Kidnapping Case: इस वजह से हुई थी फुलबासन बाई की किडनैपिंग की कोशिश, SP ने किया बड़ा खुलासा, इतने आरोपी गिरफ्तार
Phoolbasan Bai Yadav Kidnapping Case/Photo Credit: IBC24
- पद्मश्री फुलबासन बाई यादव का अपहरण, पुलिस ने किया रेस्क्यू
- 2 महिला और 3 पुरुष आरोपी गिरफ्तार, मिर्च स्प्रे और वाहन जब्त
- सतर्क पुलिस चेकिंग से टली बड़ी घटना
राजनांदगांव। Phoolbasan Bai Yadav Kidnapping Case: पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के अपहरण मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में दो महिला और तीन पुरुष शामिल है। वारदात के बाद पद्मश्री फुलबासन यादव को सुरक्षा प्रदान की गई है।
फोटो खिंचवाने के बहाने अपहरण
महिला सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूह के क्षेत्र में कार्य करने वाली पद्मश्री सहित सैकड़ो पुरस्कारों से सम्मानित फुलबासन यादव (Phoolbasan Bai Yadav Kidnapping Case) के निवास सुकुलदैहान में मंगलवार की सुबह लगभग 10:30 बजे बेमेतरा जिले की युवती खुशबू साहू और अन्य के द्वारा एक दिव्यांग महिला के साथ फोटो खिंचवाने के बहाने उनका अपहरण कर लिया गया। चिखली पुलिस चौकी द्वारा ट्रैफिक चेकिंग प्वाईट लगाए जाने से पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को रास्ते में ही पकड़ लिया।
वहां चकिंग के दौरान खुला राज
इस मामले में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि मगलवार की सुबह 11 बजे गठुला रोड क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन दिखने पर वाहन की जांच की गई। जांच के दौरान पीछे बैठी एक महिला (Phoolbasan Bai Yadav Kidnapping Case) की स्थिति असामान्य और संदिग्ध प्रतीत हुई। पूछताछ करने पर वाहन में सवार व्यक्तियों द्वारा महिला को मिर्गी का मरीज बताते हुए पुलिस को गुमराह किया गया, किन्तु पुलिस की सतर्कता के चलते स्थिति को भांप कर तुरंत कड़ाई से पूछताछ किया गया। इसी दौरान महिला ने साहस दिखाते हुए पुलिस टीम को सहायता के लिए इशारा किया। जिसके बाद पुलिस ने सभी व्यक्तियों से बारीकी से पूछताछ की गई।
ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
जांच में महिला की पहचान पद्मश्री फुलबासन बाई यादव (Phoolbasan Bai Yadav Kidnapping Case) के रूप में हुई। जिन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा उन्हें बहला-फुसलाकर वाहन में बैठाकर जबरन ले जाया जा रहा था। आरोपियों द्वारा उन्हें धमकाते हुए मिर्च स्प्रे दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपियों द्वारा महिला समूह और अन्य कार्यों को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के कारण पीड़िता को सुरक्षित मुक्त कराया जा सका।
सभी आरोपी गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी खुशबू साहू की निशानदेही पर 1 नग मिर्ची स्प्रे जप्त किया है। वहीं अन्य आरोपी दिनेश बंजारे के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल ग्राम भिंभौरी, जिला बेमेतरा निवासी खुशबु साहू, ग्राम नेवनारा बेमेतारा निवासी सलोनी महेश्वरी, ग्राम नयाढाबा बेमेतरा निवासी दिनेश बंजारे, पथरिया जिला दुर्ग निवासी गोपाल खेलवार और ग्राम रताम बेमेतरा निवासी चिनक राम साहू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के पर जेल भेजा है।
ये भी पढ़ें
- RCB Vs MI IPL Match Raipur: रोहित, हार्दिक समेत मुंबई की पूरी टीम पहुंची रायपुर, इस दिन बैंगलुरु से होगी भिड़ंत, जल्दी यहां से बुक करें टिकट
- CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टरों का तबादला, इन सीनियर IAS अफसरों के प्रभार में भी बदलाव
- CM Vishnu Deo Sai Visit Kamarakhol: छत्तीसगढ़ में दूर हुई बिजली बिल की चिंता, सीएम साय ने बताया कैसे इस योजना से मिलेगी राहत
- Phoolbasan Bai Yadav Kidnap Attempt: दिनदहाड़े इस पद्मश्री महिला के साथ हो गया ये बड़ा कांड, मचा हड़कंप, जानिए आरोपियों की साजिश कैसे हुई नाकाम?
- जेएलआर ने ब्रिटेन से आयातित मॉडलों के दाम 75 लाख रुपये तक घटाए
- राजस्थान : हेरोइन व हथियारों की तस्करी के आरोप में पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
- Firecracker Factory Blast News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, अब तक इतने लोगों की मौत, 60 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल
- भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक ने 2021 में मारे गए कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंडन कराया

Facebook


