उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने अधिवक्ता बालाजी मेदामल्ली को न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने अधिवक्ता बालाजी मेदामल्ली को न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने अधिवक्ता बालाजी मेदामल्ली को न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की
Modified Date: January 29, 2026 / 06:31 pm IST
Published Date: January 29, 2026 6:31 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने अधिवक्ता बालाजी मेदामल्ली को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम की बुधवार को हुई बैठक में अधिवक्ता मेदामल्ली को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की गई।

उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड प्रस्ताव के मुताबिक, ‘‘उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 28 जनवरी, 2026 को आयोजित अपनी बैठक में अधिवक्ता बालाजी मेदामल्ली उर्फ ​​एम. बालाजी को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’’

भाषा धीरज अमित

अमित


लेखक के बारे में