Supreme court on Rohingya Issues: तो क्या घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट लगा बिछाएं? रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, जानिए क्यों कहा ऐसा
Supreme court on Rohingya Issues: तो क्या घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट लगा बिछाएं?, रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, जानिए क्यों कहा ऐसा
Supreme court on Rohingya Issues: तो क्या घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट लगा बिछाएं? Image: File
- कोर्ट ने कहा कि क्या हम घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट बिछाएँ?
- 16 दिसंबर को सुनवाई की मांग करने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया
- याचिकाकर्ता को फटकारते हुए स्पष्ट किया कि रोहिंग्या अवैध घुसपैठिए हैं
नई दिल्ली: Supreme court on Rohingya Issues पुलिस हिरासत से अचानक लापता होने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए याचिकाकर्ता को जमकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि तो क्या आप चाहते हैं कि हम उनके लिए रेड कार्पेट बिछाएं?
Supreme court on Rohingya Issues दरअसल 16 दिसंबर को रोहिंग्या शरणार्थियों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इसी बीच सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई, जिसमें पांच गुमशुदा रोहिंग्या शरणार्थियों के मामले पर भी 16 दिसंबर को सुनवाई की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी कि केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए इसका जवाब मांगा जाए, लेकिन कोर्ट ने इस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है।
साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि आपको पता है कि वो (रोहिंग्या) घुसपैठिए हैं। हमारी उत्तरी सीमा बहद संवेदनशील है। आपको अच्छी तरह से पता है कि देश में क्या हो रहा है। इसके बावजूद अगर कोई अवैध तरीके से देश में आता है, तो क्या आप चाहते हैं कि हम उनके लिए रेड कार्पेट बिछाएं?
ये भी पढ़ें
- Demand For SIR Ban: SIR रोकने की मांग, संसद परिसर में राहुल, सोनिया गांधी, खरगे समेत विपक्ष के नेताओं का प्रदर्शन
- Mahtari vandana Yojana Scam: मरने के बाद भी महिला को मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा, अब तक खाते में आ चुके हैं इतने रुपए… किसी को भी नहीं लगी भनक

Facebook


