सर्जिकल स्ट्राइक में तबाह आतंकी कैंप फिर से आबाद, 250 आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार
सर्जिकल स्ट्राइक में तबाह आतंकी कैंप फिर से आबाद, 250 आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार
नई दिल्ली। पाकिस्तान की कथनी और करनी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक तरफ पाक पीएम इमरान खान भारत से दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं। लेकिन वहीं एलओसी पार करीब 250 आतंकी पाकिस्तानी आर्मी की मदद से घुसपैठ की फिराक में हैं। दो साल पहले भारतीय सेना जिन आतंकी लॉन्चपैडों को ध्वस्त किया था। आज वो फिर से आबाद हो हो गए। हैं। एलओसी पार फिर से आतंकी लॉन्च पैडों से आतंकियों को भारतीय सीमाओं में घुसपैठ के लिए तैयार किया जा रहा है।
पढ़ें- विवाहेत्तर संबंध पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला- पत्नी का मालिक नहीं है पति, विवाहेत्तर संबंध अपराध नहीं
इंटेलिजेंस के एक सूत्र के मुताबिक, एलओसी (नियंत्रण रेखा) के पास पाकिस्तान ने करीब 27 कैम्प (लॉन्च पैड) बना रखे हैं, जहां से आतंकी भारत में घुस सकते हैं। इनमें से आठ कैम्प तो पिछले एक महीने के दौरान स्थापित किए गए। अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने लिपा स्थित कैम्प को फिर से बसा लिया है, जिसे भारतीय सेना ने दो साल पहले सितंबर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक कर तबाह कर दिया था। हालांकि, सर्जिकल स्ट्राइक में तबाह भिंबर गली स्थित कैम्प को दोबारा बसाया नहीं जा सका है।
पढ़ें- दुनिया की सबसे महंगी सैंडल, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान, जानिए खासियत
पिछले एक महीने के दौरान पीओके (पाक कब्जे वाला कश्मीर) क्षेत्र में जो नए कैम्प स्थापित किए गए हैं, उनमें लिपा, चकोठी, बरारकोट, शार्डी, जूरा स्थित कैम्पों को लश्कर-ए-तैयबा चला रहा है। वहीं, तीन कैम्प हिजबुल मुजाहिदीन के हैं। इसके अलावा पीओके में चनानिया, मंदौकली और नौकोट में भी लश्कर कैम्प चला रहा है, जहां 25-30 घुसपैठिए डेरा डाले हुए हैं। ये कैम्प भारत के उड़ी और कुपवाड़ा के बीचोबीच नौगाम सेक्टर के ठीक दूसरी तरफ हैं।
पढ़ें- कांग्रेस सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना पर एफआईआर दर्ज
इंटेलिजेंस सूत्रों का कहना है कि इंटरनैशनल बॉर्डर पर घुसपैठियों में जो हालिया सक्रियता देखी जा रही है, उसका मकसद जम्मू-कश्मीर में होने वाले पंचायत चुनावों को प्रभावित करना है। साथ ही दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ाना भी है। अधिकारियों के मुताबिक, घुसपैठ को रोकने के लिए सुरक्षा बल ऑपरेशन ऑल आउट पर विचार कर रहे हैं। इसमें घुसपैठियों के विरुद्ध बॉर्डर को पुख्ता करना भी शामिल है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


