श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया: मणिपुर के मुख्यमंत्री

श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया: मणिपुर के मुख्यमंत्री

श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया: मणिपुर के मुख्यमंत्री
Modified Date: July 6, 2026 / 11:49 am IST
Published Date: July 6, 2026 11:49 am IST

इंफाल, छह जुलाई (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि इस महान नेता ने भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक लोकाचार की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘राष्ट्रीय एकीकरण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और निःस्वार्थ सेवा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी और एक मजबूत, एकजुट तथा आत्मनिर्भर भारत की ओर हमारी सामूहिक यात्रा में एक मार्गदर्शक शक्ति बनी रहेगी।’

सिंह ने कहा, ‘मैं भारत के इस महान सपूत को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उन आदर्शों को बनाए रखने के हमारे संकल्प को दोहराता हूं, जिनके लिए उन्होंने अपना जीवन जिया और बलिदान दिया।’

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुखर्जी ने हमारे राष्ट्र की एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और वे इस सिद्धांत पर मजबूती से अडिग रहे कि भारत हमेशा एक और अविभाज्य रहना चाहिए।’

भाषा तान्या वैभव

वैभव


लेखक के बारे में