तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: एमडीएमके ने चार सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: एमडीएमके ने चार सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की
चेन्नई, 28 मार्च (भाषा) तमिलनाडु में सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) के घटक दल मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
पार्टी ने मोदकुरिची विधानसभा सीट के लिए वरिष्ठ नेता सेंथिल नाथन और सिरकाझी (एससी) निर्वाचन क्षेत्र के लिए अधिवक्ता सेंथिल सेल्वन को चुनावी मैदान में उतारा है।
पार्टी ने बताया कि कदैयानल्लूर से टी. एम. राजेंद्रन चुनाव लड़ेंगे और मदुरै दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में भूमिनाथन एमडीएमके के उम्मीदवार हैं।
मोदकुरिची, कदैयानल्लूर और मदुरै दक्षिण में पार्टी द्रमुक के ‘‘उगते सूरज’’ चिह्न पर चुनाव लड़ेगी। सिरकाझी में एसपीए का नेतृत्व करने वाली द्रमुक के साथ हुए समझौते के अनुसार, पार्टी अपने स्वयं के चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी।
तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीट के लिए चुनाव 23 अप्रैल को होंगे।
भाषा यासिर संतोष
संतोष

Facebook


