तमिलनाडु : मुख्यमंत्री विजय ने 717 खुदरा शराब दुकानों को बंद करने का दिया आदेश

तमिलनाडु : मुख्यमंत्री विजय ने 717 खुदरा शराब दुकानों को बंद करने का दिया आदेश

तमिलनाडु : मुख्यमंत्री विजय ने 717 खुदरा शराब दुकानों को बंद करने का दिया आदेश
Modified Date: May 12, 2026 / 11:43 am IST
Published Date: May 12, 2026 11:43 am IST

चेन्नई, 12 मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय ने मंगलवार को राज्य भर में शराब की 717 खुदरा दुकानों को बंद करने का आदेश दिया, जिनमें पूजा स्थलों के पास की 276 दुकानें भी शामिल हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जनता के कल्याण को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री विजय ने शराब की खुदरा दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञप्ति के अनुसार, इसके तहत अगले दो हफ्तों के भीतर पूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें, शैक्षणिक संस्थानों के पास स्थित 186 दुकानें और बस अड्डे के पास मौजूद 255 दुकानें बंद कर दी जाएंगी।

राज्य में, विशेषकर महिलाओं और कुछ राजनीतिक दलों की ओर से व्यापक मांग रही है कि शराब की सभी दुकानें बंद कर दी जाएं।

तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टीएएसएमएसी) राज्य भर में 4,765 खुदरा शराब दुकानों का संचालन करता है।

भाषा

प्रचेता मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में