तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने ‘नशा मुक्त तमिलनाडु’ अभियान में हिस्सा लिया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने ‘नशा मुक्त तमिलनाडु’ अभियान में हिस्सा लिया
चेन्नई, 11 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को यहां सिटी कॉलेज में राज्य स्तरीय नशा विरोधी संकल्प एवं अभियान का नेतृत्व किया तथा लोगों, खासकर छात्रों से राज्य में नशे के खतरे को खत्म करने के लिए मिलकर प्रयास करने की जोरदार अपील की।
उन्होंने इस अवसर पर लोगों को संकल्प दिलाया, जिसमें व्यक्तिगत जिम्मेदारी निभाने, परिवार की सुरक्षा, पुनर्वास में सहयोग और राज्य के विकास पर जोर दिया गया।
इस शपथ में लोगों ने मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने, दूसरों को नशे की लत से बचाने, पुनर्वास प्रयासों में सहयोग करने और तमिलनाडु में अवैध मादक पदार्थों को खत्म करने में सरकार की सक्रिय रूप से मदद करने का संकल्प लिया।
एक अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने ‘नशा मुक्त तमिलनाडु’ पोर्टल के माध्यम से ई-शपथ ली।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने विशेषीकृत मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (एएनटीएफ) का गठन किया था जिसकी जिला स्तर पर शाखाएं हैं।
इसके अलावा, सरकार ने ‘नशा मुक्त तमिलनाडु ऐप’ शुरू किया था, जिसके माध्यम से छात्र और शिक्षक अपने आसपास होने वाली अवैध मादक पदार्थ गतिविधियों की गुमनाम रूप से शिकायत कर सकते हैं।
युवा स्वयंसेवी समूहों को स्कूलों के आसपास सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने और स्थानीय स्तर पर युवाओं के बीच नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
भाषा तान्या नेत्रपाल माधव
माधव

Facebook


