मेकेदातु बांध के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय

मेकेदातु बांध के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय

मेकेदातु बांध के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय
Modified Date: June 19, 2026 / 09:44 am IST
Published Date: June 19, 2026 9:44 am IST

चेन्नई, 19 जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय कावेरी नदी पर मेकेदातु में बांध बनाने की कर्नाटक की परियोजना के खिलाफ शुक्रवार को राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रस्ताव में केंद्र से परियोजना को तकनीकी और पर्यावरण संबंधी मंजूरी नहीं देने का आग्रह किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक इस परियोजना को ‘‘एकतरफा’’ तरीके से लागू करने की कोशिश कर रहा है जबकि इसके लिए अन्य हितधारक राज्यों की सहमति ली जानी चाहिए।

तमिलनाडु कर्नाटक के मेकेदातु में बांध बनाने की परियोजना का यह कहते हुए विरोध करता रहा है कि इससे उसके हित प्रभावित होंगे।

वहीं, कर्नाटक का कहना है कि बेंगलुरु की पेयजल जरूरतों को पूरा करने और बिजली उत्पादन के दोहरे उद्देश्य से प्रस्तावित इस जलाशय से तमिलनाडु के हितों को कोई नुकसान नहीं होगा।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में