तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक राठौड़ का तबादला

तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक राठौड़ का तबादला

तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक राठौड़ का तबादला
Modified Date: June 3, 2026 / 11:10 am IST
Published Date: June 3, 2026 11:10 am IST

चेन्नई, तीन जून (भाषा) तमिलनाडु सरकार ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संदीप राय राठौड़ का तबादला कर उन्हें महानिदेशक, जेल एवं सुधार सेवाएं के पद पर नियुक्त किया है।

इस संबंध में बुधवार को जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, ए. शंकर अतिरिक्त महानिदेशक (जेल एवं सुधार सेवाएं) के पद पर कार्यरत थे और अब उन्हें मौजूदा रिक्ति के तहत महानिदेशक, प्रवर्तन ब्यूरो-अपराध जांच विभाग (सीआईडी), चेन्नई के पद पर तैनात किया गया है।

गृह विभाग के सूत्रों ने बताया कि महेश कुमार अग्रवाल बुधवार को डीजीपी का पदभार संभाल सकते हैं। अग्रवाल वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

सूत्रों के अनुसार, अगस्त 2025 में तत्कालीन डीजीपी शंकर जीवाल के सेवानिवृत्त होने के बाद से तमिलनाडु पिछले नौ महीनों से पूर्णकालिक डीजीपी के बिना है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन


लेखक के बारे में