चेन्नई, चार मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन समेत द्रमुक के 15 मंत्री तीसरे दौर की मतगणना के बाद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से पीछे हैं।
निर्वाचन आयोग के अनुसार स्टालिन कोलाथुर सीट पर 2,277 वोटों से पीछे हैं। इसी तरह, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी में 1,244 वोटों से पीछे हैं।
द्रमुक महासचिव और वरिष्ठ मंत्री दुरई मुरुगन भी काटपाडी विधानसभा क्षेत्र में 2,293 मतों से पीछे हैं। इसी तरह, पी गीता जीवन (थुथुक्कुडी), मा सुब्रमण्यम (सैदापेट), ई वी वेलु (तिरुवनमलाई), पी के शेखरबाबू (हार्बर), टी एम अनबरसन (अलांधुर), के एन नेहरू (त्रिची पश्चिम), गोवी चेझियान (थिरुविदाईमारुदुर), नज़र (अवदी), मथिवेंथन (रासीपुरम), टी आर बी राजा (मनारगुडी), केकेएसएसआर रामचंद्रन और त्रिचुली में थंगम थेनारासु पीछे हैं।
भाषा शोभना मनीषा
मनीषा