तमिलनाडु : अग्निशमन कर्मियों ने धातु के बर्तन में फंसा कुत्ते का सिर निकाला

तमिलनाडु : अग्निशमन कर्मियों ने धातु के बर्तन में फंसा कुत्ते का सिर निकाला

तमिलनाडु : अग्निशमन कर्मियों ने धातु के बर्तन में फंसा कुत्ते का सिर निकाला
Modified Date: July 8, 2026 / 01:54 pm IST
Published Date: July 8, 2026 1:54 pm IST

चेन्नई, आठ जुलाई (भाषा) तिरुचिरापल्ली जिले में एक आवारा कुत्ते का सिर स्टेनलेस स्टील के बर्तन में फंस गया, जिसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर सावधानीपूर्वक उसे बाहर निकाला।

इस घटना का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर आया, जिसमें दिखा कि कुत्ता बर्तन में फंसे अपने सिर को बाहर नहीं निकाल पा रहा था।

यह घटना तब सामने आई जब स्थानीय निवासियों ने उस कुत्ते को बदहवास होकर इधर-उधर भागते देखा। वह दिशाहीन हो चुका था और ठीक से सांस लेने में भी असमर्थ था।

बताया जाता है कि कुत्ता संकरे मुंह वाले उस बर्तन के अंदर भोजन की तलाश कर रहा था और उसका सिर उसमें फंस गया।

चार दमकलकर्मियों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने ‘मेटल कटर’ या चिकनाई वाले पदार्थ का इस्तेमाल किए बिना, कुत्ते को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में