तमिलनाडु सरकार ने ओएसडी के तौर पर ज्योतिषी की नियुक्ति संबंधी आदेश वापस लिया

तमिलनाडु सरकार ने ओएसडी के तौर पर ज्योतिषी की नियुक्ति संबंधी आदेश वापस लिया

तमिलनाडु सरकार ने ओएसडी के तौर पर ज्योतिषी की नियुक्ति संबंधी आदेश वापस लिया
Modified Date: May 13, 2026 / 04:02 pm IST
Published Date: May 13, 2026 4:02 pm IST

चेन्नई, 13 मई (भाषा) तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी-राजनीतिक) के रूप में ज्योतिषी रिक्की राधन पंडित वेत्रिवेल की नियुक्ति संबंधी आदेश वापस ले लिया।

यह सरकारी आदेश नियुक्ति किए जाने के 24 घंटे से भी कम समय बाद वापस लिया गया। मंगलवार को हुई इस नियुक्ति के बाद विपक्षी दलों के साथ-साथ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के सहयोगियों की ओर से भी इसकी तीखी आलोचना हुई थी।

इस नियुक्ति को लेकर बुधवार को विधानसभा में भी तीखी बहस हुई। डीएमडीके महासचिव प्रेमलता विजयकांत समेत विपक्षी नेताओं ने सदन में इस कदम की कड़ी आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि एक ज्योतिषी को महत्वपूर्ण राजनीतिक-प्रशासनिक पद पर कैसे नियुक्त किया जा सकता है।

विभिन्न पक्षों से बढ़ते दबाव और विरोध के बीच विजय सरकार ने तेजी से कदम उठाते हुए नियुक्ति आदेश रद्द कर दिया।

प्रख्यात ज्योतिषी वेत्रिवेल को मुख्यमंत्री कार्यालय में राजनीतिक मामलों को देखने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन बाद में सरकार ने अपना फैसला बदल लिया।

आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की कि यह सरकारी आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इस पद पर किसी नए व्यक्ति की नियुक्ति को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।

भाषा गोला नरेश

नरेश


लेखक के बारे में