तमिलनाडु सरकार ने ‘जन नायकन’ की रिलीज के लिए अघोषित अवकाश जैसा माहौल बना दिया: अन्नाद्रमुक

तमिलनाडु सरकार ने ‘जन नायकन’ की रिलीज के लिए अघोषित अवकाश जैसा माहौल बना दिया: अन्नाद्रमुक

तमिलनाडु सरकार ने ‘जन नायकन’ की रिलीज के लिए अघोषित अवकाश जैसा माहौल बना दिया: अन्नाद्रमुक
Modified Date: July 24, 2026 / 02:55 pm IST
Published Date: July 24, 2026 2:55 pm IST

मदुरै, 24 जुलाई (भाषा) अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता आर. बी. उदयकुमार ने शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि 23 जुलाई को मुख्यमंत्री विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज के लिए पूरे राज्य में ‘‘अघोषित सरकारी अवकाश’’ जैसा माहौल बना दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या तमिलनाडु के इतिहास में कभी ऐसा हुआ है कि पूरे राज्य में अघोषित सरकारी छुट्टी जैसा माहौल बना दिया गया हो?’’

मदुरै में मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री उदयकुमार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने कार्यदिवस होने के बावजूद फोर्ट सेंट जॉर्ज में अपनी नियमित प्रशासनिक जिम्मेदारियां नहीं निभाईं।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री की राह पर चलते हुए राज्य के मंत्रियों और सत्तारूढ़ दल के विधायकों ने भी अपनी जिम्मेदारियों को किनारे रखकर सिनेमाघरों का रुख किया और फिल्म की रिलीज का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर ‘रील’ पोस्ट कीं।

उदयकुमार ने कहा, ‘‘प्रशासन पर ध्यान देने के बजाय, कल सरकार का मुख्य काम फिल्म का आनंद लेना ही लगता था।’’

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में