तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन ने थिरुमावलवन के खिलाफ टिप्पणी को लेकर द्रमुक नेता राजा की आलोचना की
तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन ने थिरुमावलवन के खिलाफ टिप्पणी को लेकर द्रमुक नेता राजा की आलोचना की
चेन्नई, 22 मई (भाषा) तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन ने शुक्रवार को वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन के खिलाफ कथित टिप्पणियों के लिए द्रमुक नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा की कड़ी आलोचना की।
अर्जुन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वरिष्ठ नेता थिरुमावलवन और वीसीके कार्यकर्ताओं के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्द बेहद निंदनीय हैं। यह पेरियार और अन्ना द्वारा सिखाए गए गरिमा एवं शिष्टाचार के सिद्धांतों के बिल्कुल विपरीत है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आज द्रमुक अपने कर्तव्य, गरिमा और अनुशासन के मूलभूत सिद्धांतों को पूरी तरह से भूल चुकी है।’’
लोक निर्माण एवं खेल विकास मंत्री ने राजा से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की, साथ ही द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन और सांसद कनिमोई को इस मामले पर अपनी पार्टी का आधिकारिक रुख स्पष्ट करने की चुनौती दी।
द्रमुक नेता राजा ने जोसेफ विजय नीत टीवीके मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली आईयूएमएल और वीसीके की तुलना ‘‘पड़ोसी की ओर झुकने वाले नारियल के पेड़’’ से करते हुए पूछा, ‘‘उन लोगों को क्या नाम दिया जाना चाहिए जो नारियल के पेड़ की तरह दूसरों को लाभ पहुंचाने की कोशिश करते हैं, जो झुककर पड़ोसी को नारियल देता है?’’
टीवीके ने कहा कि पुलिस विभाग को निर्देश दिया गया है कि वह सोशल मीडिया पर होने वाले उन हमलों पर कड़ी निगरानी रखे और उनके खिलाफ कार्रवाई करे जो राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को खतरे में डालते हैं।
भाषा शफीक रंजन
रंजन

Facebook


