Uttarakhand Latest News Today: धार्मिक वजहों से सड़को को नहीं किया जा सकेगा जाम.. CM पुष्कर सिंह धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Namaz on Roads Prohibited in Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर धार्मिक गतिविधियों और नमाज पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Uttarakhand Latest News Today: धार्मिक वजहों से सड़को को नहीं किया जा सकेगा जाम.. CM पुष्कर सिंह धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Namaz on Roads Prohibited in Uttarakhand || AI Generated File

Modified Date: May 22, 2026 / 06:10 pm IST
Published Date: May 22, 2026 5:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तराखंड में सड़कों पर धार्मिक गतिविधियां नहीं होने देने के निर्देश।
  • सीएम धामी बोले, नमाज केवल मस्जिद और ईदगाह में पढ़ी जाए।
  • चारधाम यात्रा के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने पर सरकार सख्त।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में किसी भी हालत में सड़कों पर धार्मिक गतिविधियां नहीं होने दी जाएंगी। (Namaz on Roads Prohibited in Uttarakhand) उन्होंने कहा कि सरकार सभी धर्मों और आस्था का सम्मान करती है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय राज्य में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य में शांति, व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सड़कें लोगों के आने-जाने के लिए होती हैं, उन्हें जाम या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।

“मस्जिद और ईदगाह में ही पढ़ी जाए नमाज”

सीएम धामी ने कहा कि नमाज मस्जिदों, ईदगाहों और तय स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए। सड़कों को रोककर आम लोगों को परेशानी पहुंचाना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। (Namaz on Roads Prohibited in Uttarakhand) उन्होंने कहा कि अगर कोई सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए सड़कों पर नमाज का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार का रुख इस मामले में पूरी तरह स्पष्ट है। उन्होंने दोहराया कि देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन को किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने दिया जाएगा।

चारधाम यात्रा और वनाग्नि पर भी समीक्षा

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के साथ-साथ वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और मानसून की तैयारियों की भी समीक्षा की। (Namaz on Roads Prohibited in Uttarakhand) उन्होंने अधिकारियों को समय पर और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सीएम धामी ने राज्य में जंगल की आग रोकने के लिए “शीतलखेत मॉडल” लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने फायर लाइन के आसपास छोटे जलाशय बनाने, आग रोकने के लिए मजबूत योजना तैयार करने और दमकल कर्मियों को जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग में 1000 नए फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती करने को भी कहा गया है। मुख्यमंत्री ने जंगल की आग रोकने के लिए बड़े स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown