तमिलनाडु : राष्ट्रीय महिला आयोग ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर पांच दिन में रिपोर्ट मांगी

तमिलनाडु : राष्ट्रीय महिला आयोग ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर पांच दिन में रिपोर्ट मांगी

तमिलनाडु : राष्ट्रीय महिला आयोग ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर पांच दिन में रिपोर्ट मांगी
Modified Date: April 22, 2026 / 01:42 pm IST
Published Date: April 22, 2026 1:42 pm IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने तमिलनाडु में 15 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने इस घटना को ‘‘भयावह’’ बताते हुए नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जतायी है।

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया राहटकर ने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि भारतीय न्याय संहिता और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए, सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और निष्पक्ष व समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को पीड़िता और उसके परिवार को समुचित चिकित्सकीय सहायता, परामर्श, पुनर्वास और सुरक्षा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।

आयोग ने राज्य पुलिस से पांच दिनों के भीतर इस मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने बुधवार को जारी बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रीय महिला आयोग ने तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले के चेय्यार में एक नाबालिग लड़की से भयावह सामूहिक दुष्कर्म की घटना का स्वत: संज्ञान लिया है।’’

आयोग ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे बर्बर कृत्य और मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन बताया, जो पीड़िता के शरीर, मन और भावनाओं पर गहरे घाव छोड़ता है।

बयान में कहा गया है, ‘‘ऐसी घटनाओं में तत्काल जवाबदेही तय होना और सबसे कड़ी कानूनी कार्रवाई होना जरूरी है।’’

आयोग ने युवा लड़कियों के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराधों पर रोक लगाने के लिए मजबूत रोकथाम और सुरक्षा तंत्र की तत्काल आवश्यकता पर भी जोर दिया।

बयान में कहा गया है, ‘‘15 वर्षीय लड़की पर हुए इस क्रूर हमले ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और ऐसे जघन्य अपराधों के खिलाफ मजबूत सुरक्षा एवं रोकथाम तंत्र की तत्काल जरूरत को रेखांकित किया है।’’

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में