तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

Ads

तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 11:55 AM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 11:55 AM IST

चेन्नई, चार अगस्त (भाषा) कावेरी मुद्दे पर तंजावुर में एक जनसभा के दौरान दिए गए विवादित द्विअर्थी बयान के सिलसिले में तमिलनाडु पुलिस ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को उनके घर से हिरासत में ले लिया गया।

यह घटनाक्रम तीन अगस्त को कावेरी जल विवाद को लेकर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के किसानों के विरोध प्रदर्शन में उदयनिधि के विवादित बयान के बाद हुआ है।

आरोप है कि रैली के दौरान भीड़ के एक वर्ग ने अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम लिया था जिस पर उन्होंने अपने भाषण के दौरान अभिनेत्री के संदर्भ में आपत्तिजनक द्विअर्थी टिप्पणी की थी।

इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने भी इस भाषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

भाषा सुरभि धीरज

धीरज