UP Police News: एसएसपी का बड़ा एक्शन, इस जिले में एक साथ 42 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानें किस मामले में लिया गया एक्शन

Ads

UP Police News: एसएसपी का बड़ा एक्शन, इस जिले में एक साथ 42 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानें किस मामले में लिया गया एक्शन

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 11:08 AM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 11:09 AM IST

UP Police News: एसएसपी का बड़ा एक्शन, इस जिले में एक साथ 42 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानें किस मामले में लिया गया बड़ा एक्शन /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • गोरखपुर SSP ने दो चौकी प्रभारियों समेत 42 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया
  • कार्रवाई में 7 उपनिरीक्षक, 2 मुख्य आरक्षी और 33 आरक्षक शामिल हैं
  • विभागीय जांच शुरू, आरोप साबित होने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी

गोरखपुर। UP Police News Today: यूपी में बढ़ते अपराध के बीच अब कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त हो गई है। कार्य में लापरवाही करने वाले पुलिसवालों पर एसएसपी डॉ कौस्तुभ ने शुक्रवार की रात बड़ी कार्रवाई की है। SSP ने दो चौकी प्रभारी समेत 42 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। जिसमें विश्वविद्यालय और ट्रांसपोर्टनगर चौकी प्रभारियों समेत सात उपनिरीक्षकों (दारोगा), दो मुख्य आरक्षियों और 33 आरक्षक शामिल है।

एसएसपी ने विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी गिरीश मिश्र, ट्रांसपोर्टनगर चौकी प्रभारी विजय प्रताप सिंह, कैंट थाने में तैनात शशि रंजन, गुलरिहा के अभिषेक कुशवाहा, खजनी के ओमप्रकाश, कैंपियरगंज के अमित सिंह तथा रामगढ़ताल के उपेंद्र कुमार, इसके आलावा गोरखनाथ के मुख्य आरक्षी राजेश सिंह तथा कोतवाली के मुख्य आरक्षी आशुतोष यादव को लाइन हाजिर किया गया है।

UP Police News Today साथ ही तिवारीपुर, एम्स चौकी, शाहपुर, गगहा, खजनी, कैंपियरगंज, झंगहा, गीडा, सहजनवा, बेलघाट, सिकरीगंज, चिलुआताल, रामगढ़ताल, बेलीपार, पिपराइच, उरुवा, राजघाट, कैंट, गुलरिहा, गोला, बड़हलगंज और चौरीचौरा में तैनात कुल 33 पुलिसकर्मियों को भी लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी ने बताया कि विभागीय जांच की समीक्षा शुरू कर दी गई है, साथ ही आरोप प्रमाणित होने पर सभी को बर्खाश्त किया जाएगा।

क्या होता है लाइन हाज़िर का मतलब?

UP Police News Today  लाइन हाजिर का मतलब ये है कि पुलिसकर्मी को उस थाने से हटा दिया जाता है, जहां वो ड्यूटी करता था। उसकी ड्यूटी सीधे पुलिस मुख्यालय में लगा दी जाती है। इस दौरान ना तो पुलिसकर्मी से कोई बड़ा काम कराया जाता है, ना ही उसे किसी केस में शामिल किया जाता है जब तक उस पर लगे आरोप हट नहीं जाते।

ये भी पढ़ें

गोरखपुर में कितने पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है?

SSP ने कुल 42 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है।

इस कार्रवाई की वजह क्या बताई गई है?

कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते यह कार्रवाई की गई है।

किन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है?

दो चौकी प्रभारी, सात उपनिरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी और 33 आरक्षियों पर कार्रवाई हुई है।

क्या आगे और कार्रवाई हो सकती है?

हां, विभागीय जांच जारी है। आरोप सिद्ध होने पर संबंधित पुलिसकर्मियों को बर्खास्त भी किया जा सकता है।

कार्रवाई का उद्देश्य क्या है?

पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखना, जवाबदेही सुनिश्चित करना और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाना।