LoP Udhayanidhi Stalin Arrested | Photo Credit: AI
चेन्नई: Udhayanidhi Stalin Arrested DMK नेता और पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin Arrested) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें चेन्नई स्थित उनके घर से ही गिरफ्तार की है। उनके खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। जिसके चलते पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
Udhayanidhi Stalin Arrested मिली जानकारी के अनुसार, उदयनिधि स्टालिन मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी किया था और कल उनकी रैली में एक्ट्रेस तृषा के खिलाफ नारे लगाए गए थे। इस बयान के बाद तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) और भाजपा ने कड़ा विरोध जताया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और आज पुलिस ने उन्हें उनके निवास से ही गिरफ्तार कर ली है।
#WATCH | DMK leader and LoP Udhayanidhi Stalin detained by Police from his Chennai residence, following an FIR against him over his alleged defamatory remarks against CM Vijay. Slogans directed at actor Trisha were raised at his rally yesterday. pic.twitter.com/wTM6rABo85
— ANI (@ANI) August 4, 2026
आपको बता दें कि उदयनिधि स्टालिन कावेरी जल विवाद को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट के दौरान भीड़ को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा और तमिलनाडु के लिए कावेरी के पानी के उचित प्रबंध को लेकर सरकार की जमकर आलोचना की। इसी दौरान भीड़ ने तृषा, तृषा के नारे लगाने शुरू कर दिए। कहा जा रहा है कि इसी दौरान स्टालिन ने भीड़ से पूछा कि वह तृषा के नारे क्यों लगा रहे हैं और इस दौरान द्विअर्थी बयान दिया और अभद्र इशारा किया।