तमिलनाडु चुनाव: आईयूएमएल ने द्रमुक से पांच विधानसभा सीट आवंटित करने का अनुरोध किया

तमिलनाडु चुनाव: आईयूएमएल ने द्रमुक से पांच विधानसभा सीट आवंटित करने का अनुरोध किया

तमिलनाडु चुनाव: आईयूएमएल ने द्रमुक से पांच विधानसभा सीट आवंटित करने का अनुरोध किया
Modified Date: February 22, 2026 / 03:54 pm IST
Published Date: February 22, 2026 3:54 pm IST

चेन्नई, 22 फरवरी (भाषा) इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के अध्यक्ष कादर मोहिदीन ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) से रविवार को औपचारिक रूप से अनुरोध किया कि वह आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें पांच सीट प्रदान करे।

आईयूएमएल नेता ने गठबंधन के भीतर व्यापक मुस्लिम प्रतिनिधित्व की वकालत करते हुए कहा कि द्रमुक नीत गठबंधन में विभिन्न मुस्लिम संगठनों को 16 निर्वाचन क्षेत्र आवंटित किए जाने चाहिए ताकि विधायिका में उनका पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके।

द्रमुक इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठित ‘सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस’ (एसपीए) का नेतृत्व कर रही है।

टी आर बालू के नेतृत्व वाली द्रमुक की सीट-बंटवारा समिति के साथ बैठक के बाद मोहिदीन ने आईयूएमएल की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी से कहीं अधिक है। उन्होंने आईयूएमएल को तमिलनाडु में 60 लाख से अधिक मुस्लिम मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली ‘समुदाय-आधारित राजनीतिक पार्टी’ करार दिया।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कलाइग्नार (एम. करुणानिधि) ने अपने कार्यकाल में आईयूएमएल को पांच सीट दी थीं। हमने द्रमुक के मौजूदा नेतृत्व से भी उतनी ही संख्या में सीटें आवंटित करने का अनुरोध किया है।’’

भाषा धीरज संतोष

संतोष


लेखक के बारे में