कोरोना काल में देर रात खुला था रेस्टोरेंट, पुलिस अधिकारी ने ग्राहकों और कर्मचारियों को पीटा

कोरोना काल में देर रात खुला था रेस्टोरेंट, पुलिस अधिकारी ने ग्राहकों और कर्मचारियों को पीटा

कोरोना काल में देर रात खुला था रेस्टोरेंट, पुलिस अधिकारी ने ग्राहकों और कर्मचारियों को पीटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: April 12, 2021 10:29 am IST

कोयंबटूर: पुलिस के एक उपनिरीक्षक द्वारा यहां एक रेस्तरां के कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उसका तबादला पुलिस नियंत्रण कक्ष में कर दिया गया है।

Read More: स्वास्थ्य योजना के हितग्राहियों के लिए निजी अस्पतालों में 20 प्रतिशत बिस्तर रहेंगे आरक्षित, CM बघेल ने दिए निर्देश

वीडियो में कत्तूर थाने में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक रविवार रात 10.20 बजे रेस्तरां में प्रवेश करते और फिर कोविड-19 रोधी नियमों के उल्लंघन की बात कहकर वहां के कर्मचारियों और ग्राहकों को डंडे से पीटता दिखाई देता है।

Read More: जनसुनवाई के दौरान चित्रकोट विधायक और ग्रामीणों के बीच हुई कहासुनी, गांव वालों ने किया गाड़ी पर पथराव

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना में होसूर निवासी पांच पर्यटकों के समूह में शामिल एक महिला मामूली रूप से घायल हुई है। रेस्तरां मालिक ने उपनिरीक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने घटना की जांच के आदेश दिए और आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक का तबादला पुलिस नियंत्रण कक्ष में कर दिया।

Read More: भारत को मिलेगी एक और वैक्सीन, एक्सपर्ट कमेटी ने रूस की स्पूतनिक-V को दी मंजूरी, 92 फीसदी है असरदार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"