बीड में सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत
बीड में सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत
बीड, 28 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले के कैज में दिव्यांग बच्चों के स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षक की शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मृत्यु हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को मंजरसुम्बा-अंबाजोगाई मार्ग पर नंदुरफाटा के पास 38 वर्षीय क़मरुद्दीन सदरुद्दीन फारूकी की मोटरसाइकिल गन्ने से लदे ट्रैक्टर से टकरा गई।
अधिकारी ने बताया, “उन्हें पहले कैज स्थित उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर अंबाजोगाई के स्वामी रामानंद तीर्थ ग्रामीण सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में स्थानांतरित किया गया और बाद में लातूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज तड़के तीन बजे उनका निधन हो गया।”
भाषा राखी
दिलीप
दिलीप

Facebook


