आज प्रौद्योगिकी बच्चों को खेल से दूर कर रही : भाजपा

आज प्रौद्योगिकी बच्चों को खेल से दूर कर रही : भाजपा

आज प्रौद्योगिकी बच्चों को खेल से दूर कर रही : भाजपा
Modified Date: March 27, 2026 / 02:58 pm IST
Published Date: March 27, 2026 2:58 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) राज्यसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के अमरपाल मौर्य ने खेलों को बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि आज प्रौद्योगिकी बच्चों को खेल से दूर कर रही है।

शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए मौर्य ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए खेल संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में ‘खेलो इंडिया’, ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ तथा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता से लेकर कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं लेकिन बच्चे कमरे में बैठ कर मोबाइल देखना पसंद करते हैं।

उन्होंने मांग की ‘‘बच्चों की स्वस्थ मानसिकता के लिए पहली कक्षा से खेल शिक्षा को अनिवार्य बनाया जाए, प्रत्येक स्कूल में कम से कम एक पीरियड खेल का हो, शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों की नियुक्त की जाए। प्रारंभिक स्तर से प्रतिभाशाली बच्चों की खोज की जाए और उन्हें आगे के लिए प्रशिक्षित किया जाए।’’

मौर्य ने कहा कि पारंपरिक खेलों को इसमें शामिल कर बढ़ावा दिया जाए और बच्चों को डिजिटल माध्यम से दूर करने के लिए जागरुकता फैलाई जाए।

उन्होंने कहा कि कई देशों में बच्चों को हर घंटे के बाद पंद्रह मिनट का ब्रेक दिया जाता है और ऐसी व्यवस्था हमारे यहां भी होना चाहिए।

भाषा मनीषा माधव

माधव


लेखक के बारे में