बीड, 27 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक तस्वीर को लेकर विवाद में एक किशोर लड़के की उसके दोस्त ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने अपराध में शामिल चार में से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन फरार हैं। फरार आरोपियों में एक होमगार्ड जवान शामिल है।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे शिरूर कासर तहसील के लिंबा गांव के पास घटी।
मृतक की पहचान बेलुरा गांव के निवासी 19 वर्षीय सुमित गावाटे के रूप में की गयी है।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है तथा जांच जारी है।
भाषा वैभव
वैभव