केरल में नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में किशोर, एम्बुलेंस चालक गिरफ्तार

केरल में नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में किशोर, एम्बुलेंस चालक गिरफ्तार

केरल में नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में किशोर, एम्बुलेंस चालक गिरफ्तार
Modified Date: February 11, 2025 / 10:34 pm IST
Published Date: February 11, 2025 10:34 pm IST

पथनमथिट्टा, 11 फरवरी (भाषा) केरल के पथनमथिट्टा जिले के अडूर में 10 वर्षीय लड़की के अपहरण और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के सिलसिले में एक किशोर और एक एम्बुलेंस चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराध को बहुत ही क्रूर तरीके से अंजाम दिया गया और इसकी जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी एर्णाकुलम के वदायमपाडी निवासी सुधीश रमेश (19) को रिमांड पर लिया गया है जो कक्कनाड इन्फोपार्क में एम्बुलेंस चालक के रूप में काम करता है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना अडूर के चेन्नमपुथुर कॉलोनी के पास हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, रविवार शाम करीब छह बजे रमेश ने बच्ची को उसके घर के पास से अगवा कर लिया और उसे पास के एक सुनसान घर में ले गया, जहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

पुलिस ने बताया कि एक किशोर ने भी बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और जब बच्ची चिल्लाई तो किशोर ने उसका मुंह बंद कर दिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस घटना के बारे में पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और लड़की को मेडिकल जांच के लिए अडूर जनरल अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने पीड़ित लड़की की मां की मौजूदगी में उसका बयान दर्ज किया।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में