केरल में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

केरल में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

केरल में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
Modified Date: March 31, 2026 / 11:46 pm IST
Published Date: March 31, 2026 11:46 pm IST

हैदराबाद, 31 मार्च (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए एक और दो अप्रैल को प्रचार करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रेड्डी मंगलवार रात को केरल के लिए रवाना हुए।

कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) केरल में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को सत्ता से हटाने के लिए प्रयासरत है।

भाषा अमित आशीष

आशीष


लेखक के बारे में