तेलंगाना में नीट मुद्दे पर कांग्रेस के कैंडल मार्च का नेतृत्व करेंगे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

तेलंगाना में नीट मुद्दे पर कांग्रेस के कैंडल मार्च का नेतृत्व करेंगे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

तेलंगाना में नीट मुद्दे पर कांग्रेस के कैंडल मार्च का नेतृत्व करेंगे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
Modified Date: July 25, 2026 / 01:19 pm IST
Published Date: July 25, 2026 1:19 pm IST

हैदराबाद, 25 जुलाई (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित कार्रवाई और राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक मामले पर केंद्र के रुख के विरोध में यहां शनिवार शाम सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेताओं के कैंडल मार्च का नेतृत्व करेंगे।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि मार्च पीपुल्स प्लाजा से नेकलेस रोड स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा तक निकाला जाएगा।

उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़, राज्य के मंत्री, विधायक और पार्टी के अन्य नेता भी मार्च में शामिल होंगे।

नीट परीक्षा के आयोजन में कथित अनियमितताओं के विरोध में वामपंथी संगठनों से जुड़े छात्र संघों के बंद के आह्वान के कारण शुक्रवार को तेलंगाना में कई शिक्षण संस्थान बंद रहे।

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने दावा किया कि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), एआईएसएफ, प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स यूनियन और वाम दलों द्वारा समर्थित अन्य छात्र संगठनों ने बंद में हिस्सा लिया तथा यह पूरे राज्य में सफल रहा।

कई छात्र संगठनों ने नारायणगुडा से हिमायतनगर तक मार्च भी निकाला।

प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए तथा प्रधान के इस्तीफे, प्रश्नपत्र लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि और नीट मामले में दोषी पाए जाने वालों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की।

भाषा

सिम्मी सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में