तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कालेश्वरम के क्षतिग्रस्त बैराजों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश दिए
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कालेश्वरम के क्षतिग्रस्त बैराजों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश दिए
हैदराबाद, 10 अप्रैल (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने संबंधित अधिकारयों को कालेश्वरम सिचांई परियोजना के तीन क्षतिग्रस्त बैराज की मरम्मत में तेजी लाने के साथ परियोजना का संचालन जल्द से जल्द फिर से शुरू करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जीर्णोद्धार कार्यों में राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) द्वारा निर्धारित सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।
इस संबंध में बृहस्पतिवार देर रात जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, रेड्डी ने सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी और सिंचाई अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें मेडीगड्डा, अन्नारम और सुंडिल्ला बैराजों के लिए एक विशिष्ट कार्य योजना और निरंतर निगरानी प्रणाली तैयार करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मेडीगड्डा के पास 500 बोरवेल खोदने के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार करने और इसके लिए आवश्यक मशीनरी की खरीद करने को लिए कहा है।
रेड्डी ने चेतावनी दी है कि इन कार्यों के क्रियान्वयन में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही यह आश्वासन दिया है कि इसके लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी और मेडीगड्डा में एक आधार शिविर स्थापित करने का सुझाव दिया।
कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना भूपलपल्ली जिले में गोदावरी नदी पर स्थित एक बहुउद्देशीय परियोजना है।
भाषा प्रचेता गोला
गोला

Facebook


