तेलंगाना: मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि दी
तेलंगाना: मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि दी
हैदराबाद, 28 जून (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी और कई अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राव ने आधुनिक भारत को ‘‘गहरे संकट से निकालकर नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया था’’।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि तेलंगाना को अपनी मिट्टी के सपूत नरसिम्हा राव पर गर्व है।
जी. किशन रेड्डी, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़, राज्य के कई मंत्रियों और अन्य नेताओं ने यहां हुसैन सागर झील के किनारे स्थित दिवंगत नेता की समाधि ‘पीवी ज्ञान भूमि’ पर पुष्पांजलि अर्पित की।
किशन रेड्डी ने कहा कि ऐसे दौर में, जब सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्य कमजोर हो रहे हैं, वहां राव नेताओं के लिए एक आदर्श के रूप में हैं।
गौड़ ने कहा कि राव को एक महान नेता और उत्कृष्ट प्रधानमंत्री के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।
राव का जन्म 28 जून, 1921 को हुआ था और उनका निधन 23 दिसंबर, 2004 को हुआ था।
वह 21 जून, 1991 से 16 मई, 1996 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे।
भाषा जितेंद्र देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


