तेलंगाना में कोविड-19 के 325 नए मामले आए, दो मौतें हुईं

तेलंगाना में कोविड-19 के 325 नए मामले आए, दो मौतें हुईं

तेलंगाना में कोविड-19 के 325 नए मामले आए, दो मौतें हुईं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: August 28, 2021 9:20 pm IST

हैदराबाद, 28 अगस्त (भाषा) तेलंगाना में शनिवार को कोविड-19 के 325 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,57,119 हो गई, जबकि दो और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 3,869 हो गई।

राज्य सरकार द्वारा शनिवार को जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 80 मामले आए हैं, इसके बाद करीमनगर में 26 और खम्मम में 24 मामले आए।

शनिवार को 424 लोगों के संक्रमण से उबरने के साथ ही राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या नए मामलों से अधिक हो गई।

राज्यभर में अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 6,47,185 हो गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 6,065 है।

उसमें कहा गया कि शनिवार को 78,787 नमूनों की जांच की गई, जिससे अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 2,44,26,002 हो गई है। प्रति दस लाख जनसंख्या पर जांचे गए नमूनों की संख्या 6,56,260 है। राज्य में मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.3 प्रतिशत है।

तेलंगाना में मरीजों के ठीक होने की दर 98.48 प्रतिशत है, जबकि देश में यह 97.53 प्रतिशत है।

भाषा कृष्ण पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में