तेलंगाना को स्वच्छ ऊर्जा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करना राज्य सरकार का लक्ष्य: विक्रमार्क

तेलंगाना को स्वच्छ ऊर्जा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करना राज्य सरकार का लक्ष्य: विक्रमार्क

तेलंगाना को स्वच्छ ऊर्जा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करना राज्य सरकार का लक्ष्य: विक्रमार्क
Modified Date: August 18, 2026 / 04:51 pm IST
Published Date: August 18, 2026 4:51 pm IST

हैदराबाद, 18 अगस्त (भाषा) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने मंगलवार को कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य को स्वच्छ ऊर्जा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करना है।

उन्होंने यहां दो-दिवसीय ‘इंडिया एनर्जी समिट एंड एक्सपो’ 2026 का उद्घाटन करने के बाद कहा कि राज्य ने पर्यावरण की स्थिरता सुनिश्चित करते हुए तेजी से बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने के लिए योजनाएं तैयार की हैं।

उन्होंने कहा कि इसी के तहत 2030 तक सौर ऊर्जा की क्षमता बढ़ाकर 20,000 मेगावाट और 2035 तक 26,000 मेगावाट से अधिक करना राज्य सरकार का लक्ष्य है।

उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा का बिजली व्यवस्था में इस्तेमाल करने के लिए ऊर्जा भंडारण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि राज्य की योजना बैटरी ऊर्जा भंडारण और पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं के जरिये 2030 तक 3,800 मेगावाट और 2035 तक 8,000 मेगावाट भंडारण क्षमता हासिल करने की है।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में