Telangana Heat Wave Death Toll: अब जानलेवा बनी ‘भीषण गर्मी’.. इस राज्य में अब तक 15 से ज्यादा की मौत, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

Ads

Telangana Heat Wave Death Toll:

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 06:25 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 06:28 PM IST

Telangana Heat Wave Death Toll || Image- symboli file

HIGHLIGHTS
  • तेलंगाना में लू और गर्मी से 22 लोगों की मौत
  • राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया
  • IMD ने 18 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया

हैदराबाद: तेलंगाना में पड़ रही तेज गर्मी और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार को राज्य में हीटवेव के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। (Telangana Heat Wave Death Toll) मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। वही तेलंगाना की सरकार ने भी इन मौतों पर गंभीरता दिखाई है। राज्य की सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये बतौर आर्थिक मदद दिए जाने का ऐलान किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कई जिलों में गईलोगों की जान

महबूबाबाद जिले में 89 वर्षीय केसा लच्छम्मा, 54 वर्षीय महिला किसान अमृथा और 95 वर्षीय गडे कोमुरम्मा की मौत हो गई। वहीं हनमकोंडा में 25 साल के अनिल की लू लगने से जान चली गई। इसी तरह मुलुगु जिले में 85 वर्षीय महिला और एक अज्ञात महिला मृत मिलीं। सूर्यापेट में 17 वर्षीय छात्र वेंकटेश और धान खरीद केंद्र में काम करने वाले 65 वर्षीय मजदूर सोमैया की भी मौत हो गई। इसके अलावा नलगोंडा, करीमनगर, खम्मम, मेडक, मंचेरियल और कई अन्य जिलों में भी लोगों की मौत की खबरें सामने आई हैं।

मजदूर और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित

भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर मजदूरों, किसानों और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है। कई लोग खुले में काम करते समय बेहोश हो गए। (Telangana Heat Wave Death Toll) कुछ लोगों की मौत घर लौटते समय हुई, जबकि कुछ लोग बस स्टैंड और सड़कों पर गिरे मिले। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

18 जिलों में रेड अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 18 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 24 मई तक तेज गर्मी और लू का असर जारी रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

Telangana Heat Wave Death Toll

इन्हें भी पढ़ें:

कांवड़ियों पर कथित टिप्पणी को लेकर एआईएमआईएम नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम फिर बढ़े, 10 दिन में लगभग पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

जम्मू में पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज को बाहर निकालने के लिए तोड़फोड़ अभियान रोका

ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया

ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया

देश में पेट्रोल-डीजल की समग्र किल्लत नहीं, कुछ जगहों पर स्थानीय समस्याः इंडियन ऑयल

Q1. तेलंगाना में हीटवेव से कितने लोगों की मौत हुई?

तेलंगाना में भीषण गर्मी और लू के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत हुई।

Q2. सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए क्या घोषणा की?

राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये सहायता देने का ऐलान किया।

Q3. मौसम विभाग ने क्या चेतावनी जारी की है?

IMD ने 18 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर तेज गर्मी की चेतावनी दी है।