तेलंगाना में पटाखा फैक्ट्री में आग, 10 की मौत, कई झुलसे, सीएम ने की मुआवजे की घोषणा
तेलंगाना में पटाखा फैक्ट्री में आग, 10 की मौत, कई झुलसे, सीएम ने की मुआवजे की घोषणा
वारंगल। तेलंगाना के वारंगल में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर हैं। मारे गए लोग फैक्ट्री के कर्मचारी थे। घटना बुधवार सुबह काशीबुगा इलाके में स्थित भद्रकाली फैक्ट्री में हुई है। आग लगने के बाद धमाके से फैक्ट्री की इमारत गिर गई। मारे गए कई कर्मचारियों के शव सैकड़ों फीट दूर मिले।
घटना की सूचना मिलते ही 6 फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और अब आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं घायलों को एमजीएम सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आग के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। घायल मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में फौरन भर्ती कराया गया है
यह भी पढ़ें : सरकार की चेतावनी के बाद व्हाट्सएप भड़काऊ संदेशों के प्रसार को रोकने उठा रहा ये कदम
अधिकारियों ने बताया कि आग में तीन मृतक बुरी तरह से झुलस गए हैं। उनकी पहचान होने में काफी मुश्किल हो रही है। उन्होंने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि अभी तक शुरुआती जांच से मालूम होता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है लेकिन इसके मूल कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। वहीं हादसे पर मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने दुख प्रकट करते हुए मृतक परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है। उन्होंने पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। सीएम ने घायलों के लिए बेहतर उपचार देने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


