तेलंगाना मॉरीशस में तेलुगु भाषा एवं संस्कृति को बढ़ावा देगा : उपमुख्मयंत्री विक्रमार्क
तेलंगाना मॉरीशस में तेलुगु भाषा एवं संस्कृति को बढ़ावा देगा : उपमुख्मयंत्री विक्रमार्क
हैदराबाद, 29 अगस्त (भाषा) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शनिवार को कहा कि तेलंगाना सरकार मॉरीशस में तेलुगु भाषा, संस्कृति, प्राचीन महाकाव्यों और विरासत को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद देगी।
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मॉरीशस के लोक सेवा और प्रशासनिक सुधार मंत्री लचमनह राज पेंटियाह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां विक्रमार्क से मुलाकात की।
विक्रमार्क ने कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच लंबे समय से करीबी और दोस्ताना संबंध रहे हैं।
उन्होंने दोनों देशों की साझा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत तथा मजबूत रिश्तों का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि तेलुगु भाषा, संस्कृति और परंपराओं के ज़रिए तेलंगाना का मॉरीशस के साथ एक खास रिश्ता है। उन्होंने बताया कि वहां का तेलुगु समुदाय देश के समृद्ध और विविध संस्कृति वाले समाज का एक अहम हिस्सा है।
विक्रमार्क ने भरोसा दिलाया कि मॉरीशस सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘राम भजनम’ कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए तेलंगाना सरकार हर संभव मदद देगी।
उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार शिक्षा, सांस्कृतिक शोध, कला, भाषा और सांस्कृतिक विकास जैसे क्षेत्रों में भी मदद देगी।
मॉरीशस के मंत्री ने कहा कि उनके देश में रहने वाले तेलुगु लोग अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बचाए हुए हैं और उन्हें बढ़ावा दे रहे हैं।
भाषा राजकुमार अविनाश
अविनाश

Facebook


